वीरपुर: गैस एजेंसी में चोरी करने वाला नकाबपोश CCTV में हुआ बेनकाब, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर इण्डेन ग्रामीण वितरक एजेंसी में रविवार को देर रात नकाबपोश चोर चोरी करने की नियत से आॅफिस के दिवाल पर फांद कर खिड़की के भींडीलेटर को तोर घुस गया। 

- Sponsored Ads-

और जो भी हरकतें इत्मिनान से उसने किया वह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उक्त घटना की जानकारी तब मिली जब सोमवार को गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारियों ने आॅफिस का ताला खोला तो अंदर का नजारा देखते ही दंग रह गया।इसकी सूचना कर्मचारियों ने गैस एजेंसी मालिक को दिया तो ‌। मालिक भी देखकर दंग रह गए। मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। 

वीरपुर: गैस एजेंसी में चोरी करने वाला नकाबपोश CCTV में हुआ बेनकाब, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी 2घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे मामले की तहकीकात में जुट गए। गैस एजेंसी में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरा को जब पुलिस ने खंगाला तो मौजूद लोगों ने चोर की पहचान जिंदपुर निवासी सुधिर झा के पुत्र शुभम झा के रूप में किया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

 थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस संबंध में गैस एजेंसी के मालिक पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह ने के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 14 हजार रुपए नगदी समेत लगभग 44 हजार रुपए मुल्य के विभिन्न समानों को चोरों ने चोरी किया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article