एचपीवी का टीका अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर होने से बचा सकता है – डा अनुपम कुमारी
डीएनबी भारत डेस्क
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र सबौरा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार के नेतृत्व में एचपीभी का कैंप लगाया गया । जिसमें 14 से 15 वर्ष के 28 बच्चियों को एचपीभी का टीका दिया गया। साथ ही एचपीभी से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।तथा एचपीभी से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में समुदाय के लोगों को जागरूक किया गया ।

मौके पर सीएचओ रिशु कुमार, एएनएम अनीता कुमारी, सन्नी कुमारी, ज्योति कुमारी, डाटा ऑपरेटर अनमोल कुमार एवं सबौरा क्षेत्र के सभी आशा दीदी उपस्थित थे। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बीएचएम संजय कुमार ने बताया कि प्रखण्ड एवं नगर परिषद बीहट क्षेत्र में चिह्नित सत्र स्थल पर किया जा रहा है। वहीं बांझपन एवं महिला रोग विशेषज्ञ डा अनुपम कुमारी ने कहा कि एचपीवी का टीका अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर होने से बचा सकता है। हयुमन पैपिलोमा वायरस इन्फेक्शन महिलाओं और पुरुषों को होने वाली यौन जनित (एसटीडी )वायरल रोग है।
उन्होंने कहा कि भारत में हर साल एक लाख महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की बिमारी होती है और 75 हजार महिलाओं की इससे मृत्यु हो जाती है। आगे उन्होंने कहा कि यह भारतीय महिलाओं में कैंसर का दुसरा सबसे बड़ा कारण है। डा अनुपम कुमारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीन इस कैंसर से 90% तक बचा सकता है।यह टीका बहुत सुरक्षित और प्रभावी है। सर्वाइकल कैंसर का इलाज कराने से बेहतर है कि इससे बचाव करना चाहिए। अतः अपने घर, परिवार और पास-पड़ोस की 14 वर्ष से 15 वर्ष तक के सभी लड़कियों को यह टीका दिलाएं।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट