वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी विधालयों में बच्चों को खिलाया गया एल्बेंडाजोल का टैबलेट

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड के नौला डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर, पर्रा पंचायतो में शुक्रवार को सभी प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक विद्यालय समेत आंगनबाड़ी केंद्र व निजी विद्यालयों में बच्चों को एल्बेंडाजोल का टैबलेट खिलाया गया।

- Sponsored Ads-

सभी प्रारंभिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को मध्यान्ह भोजन के उपरांत एल्बेंडाजोल की दवा खिलाया। दवा खिलाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इसका निरीक्षण भी किया गया। लेकिन दवा खाने के बाद सभी बच्चे स्वस्थ्य दिखे।

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी विधालयों में बच्चों को खिलाया गया एल्बेंडाजोल का टैबलेट 2वही मध्य विद्यालय वीरपुर में कार्यक्रम का आयोजन दिप प्रज्वलित कर समारोह पुर्वक किया गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी समेत विद्यालय के एचएम व शिक्षक समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article