डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर पिछले दिनों एक युवक को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस घटना को लेकर पूर्व में पीड़ित की पत्नी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना कांड संख्या 101/26, दिनांक 23.04.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 109(2), 351(2), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत शेरपुर निवासी स्व. नाथो राय के पुत्र मनोज राय को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस दबाव बढ़ने के बाद आरोपी ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
बताया जाता है कि घटना 22 अप्रैल 2026 की देर रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच की है। पीड़िता के अनुसार, उनके पति घर के पिछे स्थित बथान में गाय को देखने गए थे। तभी आरोपी वहां पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने लगा। तभी मेरे पति जान बचाने के लिए घर की तरफ भागे विरोध करने पर आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनके पति को सीना में बायी तरफ लग गई। गोली लगते7
ही वे जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता ने आवेदन में यह भी बताया था कि आरोपितों द्वारा पहले से ही धमकी दी जा रही थी और पुराने विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। आवेदन पर भगवानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट