बेगूसराय में दोस्त को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गड्ढे में मिला शव; इलाके में दहशत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने खूनी खेल खेलते हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान अरविंद महतो के रूप में हुई है, जो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव का रहने वाला था। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मसुराज गांव के पास की है, जहां शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक गड्ढे में युवक का शव बरामद किया गया।

बेगूसराय में दोस्त को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गड्ढे में मिला शव; इलाके में दहशत 2जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे स्थानीय लोग जब मसुराज पंचायत भवन के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे गड्ढे में पड़े एक युवक के शव और बाइक पर पड़ी। इसके बाद मौके पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि अपराधियों ने बेहद करीब से इस वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल से ब्लू रंग की अपाचे बाइक भी बरामद की गई है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

बेगूसराय में दोस्त को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गड्ढे में मिला शव; इलाके में दहशत 3परिजनों के अनुसार, अरविंद महतो शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अपने घर से निकला था। वह अपने एक दोस्त को उसके ससुराल छोड़ने गया था और देर रात वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उसे अपना निशाना बना लिया। वहीं प्रथम दृष्टया यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मंझौल, पुलिस निरीक्षक समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में कैंप कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

बेगूसराय में दोस्त को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गड्ढे में मिला शव; इलाके में दहशत 4उधर, इस घटना के बाद मृतक के गांव कुंभी में मातम पसरा हुआ है। अरविंद महतो अपने पीछे पत्नी, ढाई साल का एक बेटा और महज 8 महीने की बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बेगूसराय में अपराध पर लगाम कब लगेगी। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन लोग अब अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share This Article