बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदहा की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदहा की है।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2 घायल युवक की पहचान नागदहा के रहने वाले शिवा शंकर महतो का पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि अपना बकाया रुपया मांगने के लिए गांव के पास एक व्यक्ति के यहा गये थे। इस दौरान अपराधियों ने गोली चल दिया ।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3गोली पैर में लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घायल अवस्था में वीरेंद्र को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article