तेघड़ा विधायक की बड़ी पहल: गंगा कटाव रोकने के लिए आवंटित हुए  9.5  करोड़, मधुरापुर बोल्डर घाट पर काम शुरू

DNB Bharat Desk

तेघरा विधायक रजनीश कुमार की सक्रियता की वजह से तेघरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है । दरअसल तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के मधूरापुर  बोल्डर घाट के समीप लंबे समय से गंगा नदी में कटाव हो रहा था । इस कटाव में जहां किसानो की सैकड़ो एकड़ उपजाऊ जमीन गंगा में विलीन हो गई तो धीरे-धीरे गंगा का कटाव आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ता चला जा रहा था।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों के मांग के बावजूद भी पिछले सत्र में कोई खास काम नहीं होने की वजह से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। लेकिन इस बार जब तेघड़ा विधानसभा से रजनीश कुमार विधायक बनकर आए तब उन्होंने सर्वप्रथम जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से इस संबंध में बात की और लोगों के दुख दर्द को सुनाया। तत्पश्चात बिहार सरकार ने प्रारंभिक तौर पर साढ़े 9 करोड़ की राशि उक्त कटाव को रोकने के लिए आवंटित की है।

तेघड़ा विधायक की बड़ी पहल: गंगा कटाव रोकने के लिए आवंटित हुए  9.5  करोड़, मधुरापुर बोल्डर घाट पर काम शुरू 2तेघड़ा के विधायक रजनीश कुमार ने बताया कि आज से ही संवेदक के द्वारा इस पर काम शुरू कर दिया गया है । तथा आगे भी तेघरा में गंगा नदी के कटाव से प्रभावित इलाकों के लिए समय से पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे जिससे कि आने वाले समय में कटाव से निजात पाया जा सके। रजनीश कुमार की इस पहल के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी खुशी देखी जा रही है ।

Share This Article