विद्युत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की मौत , परीजनो में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रा पंचायत के लक्ष्मीपुर में बुधवार को  विद्युत स्पर्शाघात से एक अधेड़ की मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 4 निवासी टुना सहनी के 52 वर्षीय पुत्र केशो सहनी बुधवार की सुबह शौच हेतु खेत गये थे।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान रास्ते में एक विद्युत पोल से जुड़े तार में सट जाने से करंट लग गया। जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। आसपास के लोगों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विद्युत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की मौत , परीजनो में मचा कोहराम 2थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया।

Share This Article