कैमूर: पहली बारिश में डूबा अनुमंडल अस्पताल, ट्रामा सेंटर सहित कई वार्डों में घुसा पानी, जलजमाव के बीच बेड पर मरीजों का चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

 

अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे महिला व पुरुष मरीज घुटने पर कपड़े कर पहुंच रहे, बढ़ी परेशानी

अस्पताल के वार्डों तक घुस रहा नाले का गंदा पानी

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले में हुई पहली बारिश ने ही मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के व्यवस्था और नगर निगम की पोल खोल कर रख दिया है पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल के कमरों में भी पानी घुस गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल की जहां बुधवार को हुई पहली बारिश ने अस्पताल को जलमग्न कर दिया है

- Sponsored Ads-

कैमूर: पहली बारिश में डूबा अनुमंडल अस्पताल, ट्रामा सेंटर सहित कई वार्डों में घुसा पानी, जलजमाव के बीच बेड पर मरीजों का चल रहा इलाज 2जिसका नतीजा अस्पताल के ट्रामा सेंटर,ओटी रूम सहित कई जगहों पर पानी भर गया है नाला का गंदा पानी अस्पतालों में घुसने लगा है जिसका नतीजा जलजमाव के बीच बेड पर मरीजों का इलाज करने के लिए डॉक्टर भी मजबूर हैं,अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन घुटने पर कपड़े कर आते हुए नजर आए। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक डॉ.विजय कुमार कुमार ने बताया की बारिश के कारण नाले और बारिश का पानी अस्पताल के वार्ड में भर गया है बेड पर मरीजनो का इलाज चल रहा है।

कैमूर: पहली बारिश में डूबा अनुमंडल अस्पताल, ट्रामा सेंटर सहित कई वार्डों में घुसा पानी, जलजमाव के बीच बेड पर मरीजों का चल रहा इलाज 3मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करने आए मरीज प्रमोद कुमार ने बताया की काफी परेशानी हो रहा है अस्पताल की स्थिति काफी खराब है। अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया के उपाधीक्षक डॉ.बदरुद्दीन अंसारी ने बताया की लो लैंड के कारण पानी भर जाता है इमरजेंसी वार्ड में पानी भर गया है निकासी के लिए हमलोग लगे हुए हैं।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article