बेगूसराय में बूढी गंडक नदी में 5 बच्चे डूबे,एक का शव बरामद,4 शवो की तलाश जारी,शादी में रिश्तेदार के यहां आये थे बच्चे

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गंडक घाट की है,बताया जा रहा है कि एक साथ 9 बच्चे गंडक नदी में स्नान करने के लिए गए थे,जिसमें गहरे पानी से में जाने से सभी बच्चे डूबने लगे।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें गंडक नदी में स्नान के दौरान 5 बच्चे डूब गये जिनमें से एक बच्चे का शव बरामद किया जा चुका है जिसकी पहचान विष्णुपुर आहोक निवासी कमलेश सिंह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। जबकि 4 शवों की तलाश अभी भी जारी है।

मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम लगातार बच्चों के शव को बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गंडक घाट की है। बताया जा रहा है कि एक साथ 9 बच्चे गंडक नदी में स्नान करने के लिए गए थे जिसमें गहरे पानी से में जाने से सभी बच्चे डूबने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 4 बच्चों को किसी तरह जान पर खेलकर सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि 5 बच्चे डूब गये।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बूढी गंडक नदी में 5 बच्चे डूबे,एक का शव बरामद,4 शवो की तलाश जारी,शादी में रिश्तेदार के यहां आये थे बच्चे 2गौरतलब है कि इसी गंडक घाट पर 6 माह पूर्व उद्घाटन से पूर्व नवनिर्मित पुल टूट कर गिर गई थी और उसके बाद घाट गंडक घाट भी खतरनाक हो गया था । साथ ही साथ बच्चों की टोली लगातार उस टूटे पुल पर चढ़कर छलांग लगाते हुए गंडक में स्नान करते थे । उक्त हादसे के बाद पूरे इलाके में मातमी माहौल पसरा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं ।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article