गिरिराज सिंह के निशाने पर विपक्ष: बेंगलुरु में जनेऊ विवाद से लेकर बेगूसराय में धर्मांतरण तक, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

DNB Bharat Desk

बेंगलुरु में CET परीक्षा के दौरान ब्राह्मण छात्रों से कथित रूप से जबरन जनेऊ उतरवाने के मुद्दे पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आस्था के साथ खिलवाड़ है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि “जो लोग चुनाव के समय जनेऊ धारण कर खुद को धार्मिक दिखाते हैं, उनकी ही सरकार में आज जनेऊ उतरवाया जा रहा है।” सिंह ने आरोप लगाया कि यह सब “तुष्टिकरण की राजनीति” के तहत किया जा रहा है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  द्वारा यह कहे जाने पर कि “असली बीजेपी कार्यकर्ता ठगा महसूस कर रहे हैं”, गिरिराज सिंह ने तीखा जवाब दिया।उन्होंने कहा कि “बीजेपी गंगा और समुद्र की तरह है, जो भी इसमें आता है, वह उसी का हो जाता है।” साथ ही उन्होंने उदाहरण देते हुए  हिमंत बिस्वा सरमा का जिक्र किया और कहा कि अगर अन्य दलों की विचारधारा मजबूत होती, तो नेता वहां से निकलकर बीजेपी में नहीं आते।आतंकवाद से जुड़े एक सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि “हिंदू समाज का चरित्र और डीएनए आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि देश और दुनिया में आतंकवाद से जुड़े मामलों में एक विशेष समुदाय के लोग अधिक पकड़े जाते हैं।

गिरिराज सिंह के निशाने पर विपक्ष: बेंगलुरु में जनेऊ विवाद से लेकर बेगूसराय में धर्मांतरण तक, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश 2वेस्ट बंगाल में पीडीएस घोटाले को लेकर ED और CBI की कार्रवाई पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि अभी केवल कुछ मंत्री ही जेल गए हैं, लेकिन अगर भविष्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो “भ्रष्टाचार के सारे मामले जनता के सामने आएंगे।”केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इन बयानों से एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कर्नाटक से लेकर बिहार और बंगाल तक, उन्होंने कई मुद्दों पर विपक्षी दलों को घेरा, जिससे आने वाले समय में सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।धर्मांतरण के मुद्दे पर फिर मुखर हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डीएम से की कार्रवाई की अपील।

गिरिराज सिंह के निशाने पर विपक्ष: बेंगलुरु में जनेऊ विवाद से लेकर बेगूसराय में धर्मांतरण तक, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश 3शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग, कहा ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए।बेगूसराय धर्मांतरण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज का एक और बयान सामने आया है। उन्होंने कथित रूप से धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर संबंधित प्रशासन और DM (डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट कमेटी/प्राधिकरण) से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर किसी भी शिक्षण संस्थान या शिक्षकों की भूमिका ऐसे मामलों में पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Share This Article