डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय-केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार की सराहना करते हुए कहा की 19 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय के लोगों से वादा किया था कि बेगूसराय में ही दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी और 23 सितंबर को उन्होंने इसको अमली जामा भी पहना दिया तथा सदन में इस प्रस्ताव की अनुमति मिल गई।
तथा इसके लिए बेगूसराय के जिलाधिकारी को निर्देशित भी किया गया है जो यह दर्शाता है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय जिले के लिए कितने संवेदनशील हैं। वहीं उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव एवं सोनिया गांधी, राहुल गांधी को लपेटे में लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस के द्वारा चुनाव आयोग पर प्रश्न चिन्ह उठाया जा रहा है जबकि राहुल गांधी को खुद अपनी मां सोनिया गांधी से पूछना चाहिए कि आखिर 15 वर्षों तक जब उन्हें नागरिकता नहीं मिली थी तो उन्होंने लोकतंत्र का उपहास उराते हुए किस आधार पर भारत वर्ष में वोट डाला था। आज वही लोग चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं । वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव एवं लालू यादव को भी आरे हाथों लिया और कहा कि आज तेजस्वी यादव बिहार में अपराध की बात करते हैं। जबकि उन्हें सोचना चाहिए कि जब उनके पिताजी एवं माताजी मुख्यमंत्री थे तो सी एम हाउस में बैठ कर ही अपराध का तना-बना बुना जाता था और अपराधी को शरण दिया जाता था।
उन लोगों को पुराने दिनों की याद करनी चाहिए। दूसरी ओर तेजस्वी एवं लालू यादव के द्वारा बिहार में अपराध की बात उठाई जा रही है जबकि सच्चाई यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री अपराध एवं अपराधी को लेकर स्वयं गंभीर हैं एवं लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ उन्होंने बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आरे हाथों लेते हुए कहा कि वह बिना सी एम की कुर्सी के नहीं रह सकती इसलिए बंगाल में पुनर चुनाव की बात उठा रही है। जब पत्रकारों ने पूछा कि सी जे पी के द्वारा भी मुख्य चुनाव अधिकारी के नहीं हटाने की स्थिति में आंदोलन की धमकी दी जा रही है तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिसका खुद कोई औचित्य नहीं है वह आज चुनाव आयोग की बात कर रहे हैं।
डीएनबी भारत डेस्क