नालंदा: भाजपा नेत्री अनामिका पासवान ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर किया तीखा वार,कहा महिलाओं का हक नहीं छीनने देंगे, विपक्ष नहीं चाहता महिलाओं की भागीदारी

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष अनामिका पासवान और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता किया।इस दौरान भाजपा नेत्री अनामिका पासवान ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष और महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है।

अनामिका पासवान ने कहा कि महिला आरक्षण “आधी आबादी” के अधिकार से जुड़ा मुद्दा है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी नहीं चाहता, इसलिए बिल का विरोध कर रहा है।उन्होंने कहा कि “जन आक्रोश मार्च” के जरिए महिलाओं की नाराजगी सामने आ रही है।

नालंदा: भाजपा नेत्री अनामिका पासवान ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर किया तीखा वार,कहा महिलाओं का हक नहीं छीनने देंगे, विपक्ष नहीं चाहता महिलाओं की भागीदारी 2साथ ही चेतावनी दी कि अगर 2029 तक बिल लागू नहीं हुआ तो महिलाओं को 2034 तक इंतजार करना पड़ सकता है।पासवान ने इसे सामाजिक बदलाव का बड़ा कदम बताते हुए हर हाल में लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हम महिलाएं पूरी तरह से आंदोलित हैं और हम अपने अपमान का बदला महागठबंधन से जरूर लेंगे।

Share This Article