डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर में, एक शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान टेंट पंडाल में काम कर रहे एक मजदूर को गोली लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो की संख्या में आए बदमाश अचानक, भीड़ में शामिल हुए, और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली वहां काम कर रहे, मजदूर के घुटने में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।
घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के, पहाड़पुर वार्ड नंबर 6 निवासी 29 वर्षीय कंचन पासवान के रूप में हुई है, जो पिछले 5 वर्षों से टेंट पंडाल ठेकेदार के यहां मजदूरी कर रहा है। घटना के वक्त वह शादी समारोह में काम कर रहा था! घटना के बाद स्थानीय लोगों और ठेकेदार की मदद से, घायल मजदूर को तत्काल बलिया पीएचसी पहुंचाया गया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल कंचन पासवान ने बताया कि वह काम में व्यस्त था, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, और एक गोली उसके पैर में लग गई। वहीं, टेंट पंडाल के ठेकेदार ने बताया कि वह भी मौके पर मौजूद था, लेकिन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक मजदूर को गोली लग चुकी थी।
इस घटना को लेकर शादी समारोह के आयोजक, पंकज कुमार पासवान ने बलिया थाने में लिखित आवेदन, देकर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि फायरिंग के पीछे असली कारण क्या था, और इसमें शामिल बदमाश कौन थे।
डीएनबी भारत डेस्क