कांड संख्या 591/26 दर्ज किया गया।
डीएनबी भारत डेस्क
इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेख अल्ली गांव में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामा और तोड़फोड़ मामले में मीडिया की ख़बरों का असर हुआ है।मीडिया में खबर चलने के कुछ ही घंटे बाद डीएसपी हिलसा टू ऋषि राज ने संज्ञान लिया है।

उन्होंने बयान जारी कर कहा कि खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में कलाकारो के कारण भीड़ ज्यादा हो गई जिसके कारण पुलिस द्वारा हल्का प्रयोग किया। कार्यक्रम श्री चंद्रशेखर प्रसाद के यहां आयोजित की गई थी। जिसको लेकर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा जो बबाल और तोड़फोड़ किया।
इस मामले में इस्लामपुर थाना अज्ञात के विरुद्ध 591/26 कांड दर्ज किया गया।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है आगे भी जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।
डीएनबी भारत डेस्क