अपराधियों ने सेवानिवृत दरोगा के पुत्र को गला दबाकर किया हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ा

DNB Bharat Desk

 

मृतक चंदन कुमार झारखंड में पुलिस सेवा से सेवानिवृत एक रिटायर्ड दरोगा के पुत्र हैं ।

डीएनबी भारत डेस्क

जिस घर में बजनी थी शहनाई आखिर उसी घर में मातम पसर जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल चंदन कुमार नामक युवक की बीती रात गला रेत हत्या किए जाने के बाद उसके शव को साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया। हत्या की वजह की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है । मृतक चंदन कुमार झारखंड में पुलिस सेवा से सेवानिवृत एक रिटायर्ड दरोगा के पुत्र हैं ।

- Sponsored Ads-

चंदन कुमार दो भाई हैं जिनमें बड़े भाई रेलवे में ड्राइवर हैं । फिलहाल इस घटना की गुत्थी पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस वजह से और किन अपराधियों ने चंदन कुमार के हत्या की और फिर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि खगड़िया जिले के चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के अशोकनगर वार्ड 33 निवासी बिशनदेव प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार की शादी अगले दो महीना के अंदर होनी थी और कल चंदन कुमार अपने परिवार में आवश्यक कार्य से पटना जाने की बात कह कर निकले थे। लेकिन आज अहले सुबह चंदन कुमार के परिजनों को बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस के द्वारा हत्या की बात बताई गई।

अपराधियों ने सेवानिवृत दरोगा के पुत्र को गला दबाकर किया हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ा 2परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार हिमाचल प्रदेश में फार्मा कंपनी में काम करते थे और पिछले 10 दिन पूर्व ही वह अपने गांव आए थे और बीती रात कंपनी के कार्य की ही बात कह कर पटना के लिए निकले थे। लेकिन इसी बीच अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार का हाथ पीछे की तरफ बांधा गया था तथा उसका सर एवं धर अलग-अलग था ।अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले अपराधियों ने चंदन कुमार की गला रेत कर हत्या की और फिर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया। जिससे कि उसके साक्ष्य को मिटाया जा सके।

अपराधियों ने सेवानिवृत दरोगा के पुत्र को गला दबाकर किया हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ा 3चंदन कुमार के परिजनों ने बताया कि आज अहले सुबह जब चंदन कुमार के मोबाइल पर फोन लगाया गया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने बताया की चंदन कुमार का शव बरामद किया गया है उनका हाथ पैर पीछे की ओर बंधा हुआ है तथा उनकी गला रेतकर हत्या की गई है। इसी सूचना के आधार पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं जहां शव की शिनाख्त के बाद परिजनों ने पुलिस से उचित जांच के साथ-साथ न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article