मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास का है,
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में वोडाफोन टावर में कार्यरत एक टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के रहने वाले विनीत कुमार के रूप में की गई है, जो वोडाफोन कंपनी के मोबाइल टावर में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि विनीत कुमार आज बलिया से रघुनाथपुर स्थित मोबाइल टावर को ठीक करने के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं परिजनों ने कंपनी से करीब 20 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।इधर, सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क