बेगूसराय में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, 4 घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। एक बार फिर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावह तस्वीर कैद हुई है। 

- Sponsored Ads-

घटना तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा गौशाला  के समीप की है। बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र स्थित गौशाला रोड के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, 4 घायल 2स हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में आमने-सामने टकराती हैं और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।मृतक युवक की पहचान बरौनी एक पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी कपिल देव सिंह के 23 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार के रूप में की गई है।

बेगूसराय में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, 4 घायल 3 परिजनों ने बताया कि विनीत कुमार अपने दो दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए विद्यापति जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि विनीत कुमार की घटनास्थलपर ही मौत हो गई।

बेगूसराय में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, 4 घायल 4घटना की सूचना मिलते ही तेघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही तेघरा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है जबकि चार अन्य युवक घायल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article