बेगूसराय निबंधन कार्यालय में रणक्षेत्र जैसा नजारा: बेटियों के नाम जमीन रजिस्ट्री करने पर भड़के गोतिया, कचहरी में जमकर मारपीट

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन रजिस्ट्री के दौरान निबंधन कार्यालय में जमकर हंगामा और मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। और जमकर मारपीट की गई है।आपको बताते चले की बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर के निबंधन कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

- Sponsored Ads-

पीड़ित पक्ष की काजल कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता के नाम पर करीब तीन बीघा जमीन है, जिसकी रजिस्ट्री वह अपनी चारों बेटियों के नाम कर रहे थे। इसी दौरान उनके गोतिया पक्ष के लोग अचानक निबंधन कार्यालय पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।

बेगूसराय निबंधन कार्यालय में रणक्षेत्र जैसा नजारा: बेटियों के नाम जमीन रजिस्ट्री करने पर भड़के गोतिया, कचहरी में जमकर मारपीट 2काजल कुमारी के अनुसार, आरोपियों की नजर उनकी जमीन पर है और वे जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि इससे पहले उनके भाई को प्रताड़ित कर मार दिया गया था। साथ ही परिवार को लगातार जमीन अपने नाम करने के लिए धमकी दी जा रही थी।डर के माहौल में ही उनके पिता बेटियों के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी दबंगों ने हमला कर दिया।

बेगूसराय निबंधन कार्यालय में रणक्षेत्र जैसा नजारा: बेटियों के नाम जमीन रजिस्ट्री करने पर भड़के गोतिया, कचहरी में जमकर मारपीट 3घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की तीन बीघा जमीन से जुड़ा है।

Share This Article