बेगूसराय में दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबाकर निर्मम तरीके से किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है।  हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वही महिला की हत्या के बाद  ससुराल वाले सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर कटरमाला गांव की है। मृत महिला की पहचान राजोपुर कटर माला गांव के रहने वाले फुलेश्वर साहनी की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि पिछले 5 साल पहले ही सुलेखा देवी की शादी फूलेश्वर सहनी से बड़ी धूमधाम से की गई थी। शादी के बाद से ही लगातार ससुराल वालों के द्वारा दहेज की डिमांड किया जाता था और नहीं देने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था। उन्होंने बताया है कि इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुआ था। लेकिन इसके बावजूद भी लड़की के ससुराल वालों के द्वारा सुलेखा देवी को टॉर्चर करते रहता था। उन्होंने बताया है कि जब घर में सुलेखा देवी की छोटी बहन की शादी उसके देवर से प्रेम प्रसंग में किया था।

बेगूसराय में दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबाकर निर्मम तरीके से किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2उन्होंने बताया कि जब से प्रेम प्रसंग में छोटी बहन की शादी उसके देवर से हुआ तब से बहुत ज्यादा और टॉर्चर सुलेखा देवी को ससुराल वालों के द्वारा करने लगा। उन्होंने बताया कि बीती रात भी उसके साथ मारपीट और गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया। वही महिला की हत्या करने के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना लड़की के परिजनों के द्वारा डंडारी थाना पुलिस को दी। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article