नालंदा: दुकान के बाहर अधेड़ का अधजला शव बरामद, पेट्रोल डालकर जलाने का किया गया प्रयास ,शव की नहीं हो सकी है पहचान। जांच में जुटी पुलिस 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बाजार समिति स्थित दुकान संख्या-14 के समीप बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। 

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। सुबह जब स्थानीय लोग बाजार समिति की ओर पहुंचे, तो दुकान के बाहर बने काउंटर के बीच एक अधजला शव पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया।

 नालंदा: दुकान के बाहर अधेड़ का अधजला शव बरामद, पेट्रोल डालकर जलाने का किया गया प्रयास ,शव की नहीं हो सकी है पहचान। जांच में जुटी पुलिस  2देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना लहेरी थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी नुरुल हक भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है,डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नालंदा: दुकान के बाहर अधेड़ का अधजला शव बरामद, पेट्रोल डालकर जलाने का किया गया प्रयास ,शव की नहीं हो सकी है पहचान। जांच में जुटी पुलिस  3 शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि शव को यहां लाकर जलाया गया है, जिससे पहचान मिटाई जा सके। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article