हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को मारी गोली, मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिला के महेशखूंट निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सलेनचक की है। बताया जा रहा है कि मृतक रवि कुमार अपने दोस्त की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में अपने भाई के साथ बलिया पहुंचे थे और रिसेप्शन के दौरान ही कुछ लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग शुरू की गई और ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी।

- Sponsored Ads-

वहां पर मौजूद रवि के भाई ने जब फायरिंग कर रहे लोगों को गोली चलाने से मना किया एवं अपने भाई को अलग ले जाने की कोशिश करने लगा इसी दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे लोगों ने रवि कुमार को गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना बलिया थाने को दी गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article