बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंगों महिला को पीटकर किया गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला में गढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़पुरा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मामूली जमीन विवाद में दबंग पड़ोसियों ने पूरे परिवार के साथ मिलकर एक महिला को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको स्थानीय पीएचसी में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा गांव की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित महिला की पहचान गढ़पूरा निवासी अशोक यादव की पत्नी रामदुलारी देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की देर शाम आरोपी सुरिंदर यादव, राम दुलारी देवी के जमीन पर लगे खड़ही को जला दिए थे और इसी बात का विरोध राम दुलारी देवी कर रही थी।

उसी वक्त सुरेंद्र यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंच गये और पीट-पीटकर रामदुलारी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article