“मुझे मार देगा, मैं टैंक के पीछे छिपा हूँ…”- पत्नी को आखिरी कॉल के बाद समस्तीपुर के युवक की महाराष्ट्र में हत्या

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक युवक की महाराष्ट्र में हत्या के चार दिन बाद शुक्रवार को मृतक का शव उसके गांव पहुंचा तो पूरा इलाका चित्कार से गूंज उठा। बताया जाता है कि कराई रूपौली पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी मो० इस्लाम के 22 वर्षीय पुत्र मो० सलामत महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करता था जहां कथित रूप से उसकी हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात करीब 10 बजे मृतक सलामत ने अपनी पत्नी शहनाज़ खातून को फोन किया। फोन पर वह काफी घबराया हुआ था और उसने कहा, “मुझे मार देगा… मैं टैंक के पीछे छिपा हूं…” इसके बाद अचानक कॉल कट गया।

- Sponsored Ads-

घबराई पत्नी शहनाज़ खातून तुरंत ठेकेदार के घर पहुंची लेकिन उससे मुलाकात नहीं हुई । इसके बाद ठेकेदार के घर के बाहर लगे बोर्ड से नंबर लेकर संपर्क किया तो  ठेकेदार गणेशी ठाकुर के पुत्र अखिलेश ठाकुर ने बताया कि “सामान्य झगड़ा हुआ था, जो अब सुलझ गया है और सलामत सो रहा है। लेकिन इसके करीब दो घंटे बाद फिर कॉल आया, जिसमें बताया गया कि सलामत की मौ’त हो चुकी है। इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि महाराष्ट्र में सारी प्रक्रिया के बाद श’व को गांव लाने में करीब चार दिन का समय लग गया।

"मुझे मार देगा, मैं टैंक के पीछे छिपा हूँ..."- पत्नी को आखिरी कॉल के बाद समस्तीपुर के युवक की महाराष्ट्र में हत्या 2शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे मृतक का श’व गांव पहुंचा। श’व के पहुंचते ही पूरा इलाका परिजनों के चित्कार से गूंज उठा और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। तत्पश्चात  नम आंखों के बीच मो० सलामत  को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article