डीएनबी भारत डेस्क
जनगणना के प्रथम चरण को ले गुरुवार को प्रगणक व पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक रोजी व विनय नंदन ने जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को विस्तार से बताया।
साथ ही इस कार्य के दौरान सही डेटा भरने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट