समस्तीपुर: कुपोषण के खिलाफ जंग, कल्याणपुर में डीएम ने किया ‘पोषण पखवाड़ा’ का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आयोजित “पोषण पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला पदाधिकारी , उप विकास आयुक्त  एवं अनुमंडल पदाधिकारी  द्वारा फीता काटकर विधिवत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

समस्तीपुर: कुपोषण के खिलाफ जंग, कल्याणपुर में डीएम ने किया ‘पोषण पखवाड़ा’ का शुभारंभ 2पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें पोषण संबंधी प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौष्टिक आहार की जानकारी, तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सही पोषण की जानकारी पहुंचाना और कुपोषण को जड़ से समाप्त करना है।

Share This Article