23.18 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर(बेगूसराय); जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तियाय ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो लोगों को 23.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुलारपुर निवासी रविरंजन सिंह, पिता स्व. चंदेश्वर प्रसाद सिंह एवं कौशल कुमार, पिता दिनेश सिंह के रूप में की गई है। दोनों को काजीरसलपुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव से पकड़ा गया।

23.18 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त 2छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा 23.18 ग्राम स्मैक बरामद किया। तियाय ओपी पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कांड  संख्या 126/26 दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article