वीरपुर चोरी की बाइक नहीं खरीदनै पर बदमाशों की जमकर पिटाई, तीन घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र बरैयपुरा गांव की घटना, जांच में जुटी वीरपुर पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के बरैयपुरा गांव में बुधवार की देर रात 05 हजार रूपया में चोरी की बाइक नहीं खरीदना तीन ग्रामीणों को उस समय महंगा पर गया जब चार पांच की संख्या में बदमाशों ने ऐसा नहीं करने पर तीन ग्रामीण के साथ लाठी डंण्डा से जमकर मार पिट किया। जिसमें राम प्रताप पासवान, महेश पासवान,विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

स्थानिय लोगों की मदद से सभी घायल को थाना पर लाया गया। जहां से सभी घायल को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों घायल को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है।

इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को घायल राम प्रताप पासवान के पोता विक्रम कुमार ने पुलिस को बताया कि हजूर राजन कुमार पिता अरुण महतो समेत तीन अन्य लोग चोरी का बाइक को हमें पांच हजार रुपए में खरीदने के लिए दवाव बना रहा था।जिसे खरीदने से मेरे पापा ने इन्कार कर दिया। जिससे नाराज राजन कुमार पिता अरुण महतो समेत अन्य तीन चार बदमाशों ने लाठी डंण्डा से उनलोगों के साथ जमकर मारपीट कर हम लोगों को घायल कर दिया है।

घटना को लेकर घटना स्थल के आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने बताया कि महेश पासवान नशे में धुत्त होकर रोज रात में गाली गलौज किया करता है। इसी को लेकर मारपीट की घटना हुई है। चोरी की बाइक बेचने को लेकर हुए विवाद में महेश पासवान और उसके पुत्र विक्रम कुमार का मंनगढन्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article