नालंदा: गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और सांसद अरुण भारती पहुंचे रहूई प्रखंड के शिवनन्दन नगर गांव, पीड़ितों से की मुलाक़ात, हाई कोर्ट के आदेश पर आठ लोगो का तोड़ा गया था आशियाना

DNB Bharat Desk

रहुई प्रखंड के शिवनंदन नगर गांव में दो दिन पूर्व हाईकोर्ट के आदेश पर हुए बुलडोज़र एक्शन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। जमुई सांसद अरुण भारती और लोजपा (रामविलास) कोटे से गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। 

- Sponsored Ads-

पीड़ितों से बातचीत के दौरान सांसद अरुण भारती ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान होना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही मानवीय पहलू पर भी गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों पर कार्रवाई हुई है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने साफ कहा हम चाहते हैं कि कोर्ट के आदेश का पालन भी हो और आम लोगों का हित भी सुरक्षित रहे। 

नालंदा: गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और सांसद अरुण भारती पहुंचे रहूई प्रखंड के शिवनन्दन नगर गांव, पीड़ितों से की मुलाक़ात, हाई कोर्ट के आदेश पर आठ लोगो का तोड़ा गया था आशियाना 2लोजपा (रामविलास) पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद देगी।बुलडोज़र कार्रवाई पर तेज प्रताप यादव की आलोचना का जवाब देते हुए सांसद ने कहा अगर तेज प्रताप यादव पटना में बयान देने के बजाय मौके पर पहुंचकर गरीबों से मिलते और वहीं अपनी बात रखते तो बेहतर होता। 

नालंदा: गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और सांसद अरुण भारती पहुंचे रहूई प्रखंड के शिवनन्दन नगर गांव, पीड़ितों से की मुलाक़ात, हाई कोर्ट के आदेश पर आठ लोगो का तोड़ा गया था आशियाना 3पटना में बैठकर प्रतिक्रिया देना आसान है, लेकिन ग्राउंड जीरो पर उतरकर जनता से मिलना असली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाकर राजनीति करने वाले ‘छोट-भैया नेताओं’ को पहले जमीन पर उतरकर असल मुद्दों को समझना चाहिए, उसके बाद ही बयान देना चाहिए। लगातार उठ रहे सवालों पर सांसद ने स्पष्ट कहा कि बिहार में बिना कोर्ट के आदेश के बुलडोज़र नहीं चलाया जाएगा।

नालंदा: गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और सांसद अरुण भारती पहुंचे रहूई प्रखंड के शिवनन्दन नगर गांव, पीड़ितों से की मुलाक़ात, हाई कोर्ट के आदेश पर आठ लोगो का तोड़ा गया था आशियाना 4उनके मुताबिक योगी मॉडल की बात अनावश्यक रूप से मीडिया में नेरेटिव बनाया जा रहा है। बिहार में योगी मॉडल लाने की तैयारी नहीं चल रही है. विपक्ष विधानसभा चुनाव में हार की हताशा में जनता के बीच भ्रम फैला रहा है। सांसद ने नेताओं से अपील की कि वे समस्या को उभारकर अपनी नेतागिरी चमकाने के बजाय उसके समाधान पर काम करें।

नालंदा: गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और सांसद अरुण भारती पहुंचे रहूई प्रखंड के शिवनन्दन नगर गांव, पीड़ितों से की मुलाक़ात, हाई कोर्ट के आदेश पर आठ लोगो का तोड़ा गया था आशियाना 5शिवनंदन नगर में हुए बुलडोज़र एक्शन ने जहां ग्रामीणों की समस्याओं को बढ़ाया है, वहीं राजनीतिक बयानबाज़ी ने इस मुद्दे को और गर्मा दिया है। आने वाले दिनों में इसपर सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article