डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के नवाचारी शिक्षकों को मंच देने वाले दी बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी) की ओर से पहली बार जिला शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया गया।कार्यक्रम में नालंदा समेत विभिन्न जिलों के करीब 100 चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार शामिल हुए। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज और आने वाली पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से मोबाइल और इंटरनेट के जरिए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की अपील की।
वहीं, प्रिंसिपल नीतू सिंह ने कहा कि टीबीटी मंच ऐसे शिक्षकों को सम्मान दे रहा है, जो बच्चों की शिक्षा के लिए नए-नए प्रयोग और नवाचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के स्कूल लगातार बदल रहे हैं और देश के लिए मिसाल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
डीएनबी भारत डेस्क