सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, रानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता सबका मन

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड के रानी दो स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, शिबुटोल रोड, रानी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे गुब्बारों और फूलों से बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया था।

- Sponsored Ads-

सुबह से ही छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ गरिमामयी ध्वजारोहण कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के निदेशक श्री राजीव कुमार चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा प्रांगण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, रानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता सबका मन 2इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गान कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस ऐतिहासिक और गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने इस समारोह की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया: श्री राजीव कुमार चौधरी निदेशक, सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल,श्री सुधाकर राय जी मुख्य अतिथि,श्री अमरजीत राय मुखिया,सरपंच सरोज राय,श्री मुकेश राय,श्री संजय कुमार शिशिर,श्री धर्मेन्द्र कुमार उपप्रमुख, श्री धर्मेन्द्र कुमार सब इंस्पेक्टर,श्री प्रवण कुमार एस.आई., तेयाय ओपी।

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, रानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता सबका मन 3विद्यालय परिवार की ओर से इन सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्र से किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

ध्वजारोहण और अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन के बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने एवं ऊर्जावान बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इसके अलावा वीर शहीदों की गाथाओं को बयां करने वाले नाटकों और भाषणों ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं और देशप्रेम की भावना को प्रज्ज्वलित किया।

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, रानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता सबका मन 6सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक संस्कारों के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के उपरांत पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित किया गया।

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, रानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता सबका मन 8मुख्य अतिथियों, विद्यालय के निदेशक श्री राजीव कुमार चौधरी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा विजेता बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, रानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता सबका मन 9अंत में, विद्यालय प्रधानाचार्य नेहा निराला, की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मिष्ठान वितरण के साथ इस भव्य एवं सफल स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन किया गया।

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, रानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता सबका मन 10मौके पर शिक्षक एवं अन्य सदस्य में अजीत कुमार,सुनील कुमार सिन्हा, शिवम कुमार,चन्दन कुमार शर्मा, अनादी मोहन घोष,अमित कुमार, आदित्य आनंद,विवेक कुमार,ऋषिराज, लक्ष्मी कुमारी, पुजा कुमारी,श्वेता कुमारी,खुश्बू कुमारी,राखी कुमारी समेत सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Share This Article