डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर| स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बेगूसराय ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में आयोजित समारोह में यह सम्मान जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार,डीपीओ कुमार अनुभव व अमृत कुमार के हाथों प्रदान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए मध्य विद्यालय मेहदौली के अशोक कुमार सिंह,मध्य विद्यालय बीहट के अनुपमा सिंह, उत्क्रमित मिडिल स्कूल कैलाशपुर के उपेंद्र कुमार, गर्ल्स हाई स्कूल दशरथपुर के प्रज्ञा कुमारी,प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बलिया के अर्चना कुमारी, मध्य विद्यालय जगतपुरा के नृपेंद्र कुमार पटेल,बीपी बेगूसराय के मीनाक्षी कुमारी,बखरी के दिलीप कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।मौके पर संभाग प्रभारी रेमंत कुमार, ज्ञान प्रकाश, कजलीशील, उमेश कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार,चांदनी कुमारी,केशव कुमार,विवेक कुमार,कन्हैया जी सहित शिक्षा विभाग के कई कर्मी व शिक्षक उपस्थित थे।ऐसे सम्मान से अन्य शिक्षकों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट