नालंदा: ऐतिहासिक नगरी बडगांव में छठव्रतियों की उमड़ी भीड़, बिहार बंगाल यूपी झारखंड से आते है छठव्रती, व्रतियों ने छठघाट पर बना रहे है खरना का प्रसाद

DNB Bharat Desk

छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने दूसरे दिन खरना में खीर का मीठा और चावल दाल का प्रसाद बनाकर भगवान भास्कर को भोग लगाने के बाद स्वयं प्रसाद ग्रहण कर अपने परिवार और मित्रों को प्रसाद ग्रहण कराया । इसके बाद 24 घंटे का निर्जला प्रसाद रखा ।

सबसे ज्यादा भीड़ नालंदा के बड़ागांव और औंगांरी धाम में देखने को मिला जहां 4 दिनों तक प्रवास कर छठव्रती भगवान सूर्य की आराधना करते हैं । बडगांव की मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के पौत्र राजा शाम्य को कुष्ठ रोग हो गया था । उन्होंने इसी बड़गांव तालाब में स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना किए थे जिससे वो कुष्ट रोग से मुक्त हो गए थे । 

नालंदा: ऐतिहासिक नगरी बडगांव में छठव्रतियों की उमड़ी भीड़, बिहार बंगाल यूपी झारखंड से आते है छठव्रती, व्रतियों ने छठघाट पर बना रहे है खरना का प्रसाद 2तब से अब तक बिहार ही नहीं झारखंड , बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली यूपी समेत अन्य जगहों से लोग यहां 4 दिनों तक प्रवास कर पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पर्व करने से उनकी हर मन्नत पूरी होती है। छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से छठवर्ती नाराज दिखे।

नालंदा: ऐतिहासिक नगरी बडगांव में छठव्रतियों की उमड़ी भीड़, बिहार बंगाल यूपी झारखंड से आते है छठव्रती, व्रतियों ने छठघाट पर बना रहे है खरना का प्रसाद 3किसी भी आपात से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम और वोट की व्यवस्था की गई है । दूर दराज से आने वाले व्रतियों की सुविधा के लिए कही कही पंडाल की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी से इलाके में विशेष नजर बनाई जा रही है।

Share This Article