नालंदा: जलावन लेकर घर लौट रही नबालिक को रास्ते में नशेड़ियों ने किया छेड़छाड़,विरोध करने पर नशेड़ियों ने परिजन को मारा चाकू

DNB Bharat Desk

दीपनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करना एक पिता को महंगा पड़ गया। बदमाश ने पिता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा ईइलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर के लिए जलावन लेकर लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने जबरन उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पिता आरोपी युवक से पूछताछ करने उसके पास पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पिता के सिर में गंभीर चोट लग गई।

नालंदा: जलावन लेकर घर लौट रही नबालिक को रास्ते में नशेड़ियों ने किया छेड़छाड़,विरोध करने पर नशेड़ियों ने परिजन को मारा चाकू 2घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Share This Article