28 मार्च को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का होगा आयोजन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय): बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में दिनांक 28 मार्च 2026 को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। यह संगोष्ठी “प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ” थीम पर आयोजित की जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा करना, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

- Sponsored Ads-

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के समग्र विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगोष्ठी में अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी तथा घर पर बच्चों के अध्ययन में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

संगोष्ठी के माध्यम से पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। अभिभावकों को यह भी बताया जाएगा कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना और घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ तथा सहयोगी अभिभावकों को ‘अभिभावक ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित करने की भी योजना है, जिससे सभी को प्रेरणा मिल सके।

28 मार्च को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का होगा आयोजन 2कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय को संगोष्ठी से संबंधित जानकारी राज्य स्तर पर उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।

शिक्षा विभाग की इस पहल को विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही

Share This Article