डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर।वैष्णवी पूजा समिति चेरिया की ओर से वासंतिक नवरात्र पूजा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई।रंग बिरंगी परिधानों में 135 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर जल भरा कलश लेकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया।
कलश यात्रा चेरिया गांव के विभिन्न टोले का भ्रमण कर मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। वासंतिक नवरात्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।मौके पर आयोजक भूतपूर्व मुखिया मणिकांत भूषण, मेला समिति के अध्यक्ष डॉ अमर किशोर,
अमरेंद्र कुमार ,मनीष कुमार, अविनाश रंजन, अनिल राय, कन्हैया राय, दीपक कुमार, अचल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, डा.अमित कुमार, दोरिक पासवान, हीरालाल पंडित, सुबोध महतो, दिनेश चौधरी, भागीरथ राय आदि मौजूद थे ।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट