डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पर्रा काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।यह कलश शोभायात्रा पर्रा काली मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होकर मठ टोला के रास्ते पर्रा गांव के विभिन्न मार्गों से ढोल बजा के साथ पुनः कथा स्थल पर स्थापित किया गया।
- Sponsored Ads-

कलश शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, अनिल सिंह, नवीन सिंह,ऋषभ कुमार,धिरज कुमार आदि लोगों ने बताया कि कथा वाचिका वैदेहि शरण जी के द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा।
मौके पर भीर को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी सूर्य कुमार यादव,ग्राम रक्षा दल के धिरज वाॅस समेत सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर गोपल्लव झा की रिपोर्ट