नालंदा: हिलसा में आरएसएस का विराट हिंदू सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल हुआ भक्तिमय, बड़ी संख्या में जुटे लोग

DNB Bharat Desk

रविवार को हिलसा शहर स्थित बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम का प्रांगण राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से गूंज उठा, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

- Sponsored Ads-

इस दौरान बच्चों ने स्वागत गान और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हम सभी भारत माता के वंशज और सच्चे सपूत हैं, और राष्ट्र की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने को भी सदैव तैयार हैं।

नालंदा: हिलसा में आरएसएस का विराट हिंदू सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल हुआ भक्तिमय, बड़ी संख्या में जुटे लोग 2मुख्य वक्ता निखिल रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक शक्ति और एकता ही विश्व को मार्गदर्शन देने की क्षमता रखती है, और आज हिंदू समाज पूरे विश्व में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है।सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया।

Share This Article