बछवाड़ा के भरौल विद्यालय में अष्टम से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का दीक्षांत सह सम्मान समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भरौल के प्रांगण में मंगलवार को वर्ग अष्टम से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का दीक्षांत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय से अवकाश प्राप्त शिक्षिका कुमारी निरुपमा एवं संचालन संजीत कुमार मुन्ना ने किया।

बछवाड़ा के भरौल विद्यालय में अष्टम से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का दीक्षांत सह सम्मान समारोह का आयोजन 2समारोह के दौरान कुल 45 छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक,विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में रुदौली के मुखिया कुमारी सुधा,शिक्षाविद विवेकानंद शर्मा, देवनीति राय,सुधीर ईश्वर,भरौल उत्तरी के प्रधान नवीन कुमार उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के भरौल विद्यालय में अष्टम से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का दीक्षांत सह सम्मान समारोह का आयोजन 3कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान मंजू कुमारी ने अपने संबोधन में बच्चों से लगनशीलता व कड़ी मेहनत के साथ पढाई की अपील किया। इस अवसर पर अमरेश प्रसाद सिंह, विनोद शाह ,संजीव कुमार रेड्डी ,विजय कुमार रवि ,श्रवण पंडित, देवनंदन पासवान, चार्ली कुमारी,रानी कुमारी,रेणु कुमारी,राजीव कुमार,अतर देव पासवान उपस्थित रहे। वही स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले राजनंदिनी कुमारी,विकास कुमार,ललित कुमार,अनु कुमारी,अमन कुमार,राधा कुमारी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article