प्राचीन इतिहास के छात्रों द्वारा किया गया पुरातात्विक स्थलों का सर्वेक्षण

DNB Bharat

प्राचीन इतिहास के छात्रों द्वारा किया गया पुरातात्विक स्थलों का सर्वेक्षण ।

डीएनबी भारत डेस्क 

गणेशदत्त महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के स्नातकोत्तर सत्र 2022 – 24 के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा पुरातात्विक स्थलों का सर्वेक्षण किया गया।इस अवसर पर विभाग के डॉ अनिल कुमार, डॉ अमिय कृष्ण, काशी प्रसाद जायसवाल पुरातात्विक संग्रहालय जीडी कॉलेज के संग्रहालय प्रभारी डॉ कुंदन कुमार, डॉ प्रशांत के साथ छात्रों ने क्षेत्र का सर्वेक्षण किया।

- Sponsored Ads-

इस यात्रा में मोनिका कुमारी, सोनू कुमार, आँचल कुमारी, मोनी कुमारी, बबलू कुमार, आयुष ऐश्वर्य, मो इशराक, नासरीन परवीन, पल्लवी, रेखा, अंकित, पायल, लक्ष्मी, अर्चना अपनी इस शैक्षणिक यात्रा से काफी प्रसन्न दिखे।

वहीं विभागाध्यक्ष डॉ चन्द्रभूषण प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम नौलागढ़, वीरपुर, बरैपुरा के विभिन्न पुरातात्विक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया गया। छात्रों के दल द्वारा शैक्षणिक अध्ययन के साथ- साथ पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन भी किया गया।

इस संबंध में विभागाध्यक्ष डॉ चन्द्रभूषण प्रसाद सिन्हा ने बताया कि गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की यह परंपरा रही है कि उनके विषय के निहित स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर छात्रों को शैक्षणिक यात्रा का रिपोर्ट प्रस्तुत करना होता है।

जिसके लिए शैक्षणिक यात्रा आवश्यक है। यात्रा के तहत नौलागढ़, बसहा स्थान, चामुंडा स्थान, रेवन्त विषहरी स्थान, सूर्य प्रतिमा का सर्वेक्षण सह अवलोकन किया गया। इसी के तहत सत्र 2022- 24 के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को वीरपुर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article