बेगूसराय: इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध करने पर पति-पत्नी को मारी गोली, गर्भवती महिला की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने से मना करने पर अपराधियों ने पति-पत्नी की सोए अवस्था में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पत्नी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव की है।

घायल पति-पत्नी की पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव के रहने वाले छोटू कुमार और पत्नी करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करिश्मा और उसके पति छोटू कुमार पिछले 6 महीने से अपने ससुराल मौजी गांव में रहता था। उन्होंने बताया है कि मेरे ससुराल के गांव के रहने वाले जितेंद्र यादव के द्वारा मेरी पत्नी का फोटो इंस्टाग्राम पर लगा दिया था।उन्होंने बताया है कि इंस्टाग्राम से फोटो डिलीट करने के लिए जितेंद्र यादव कहा गया था।

बेगूसराय: इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध करने पर पति-पत्नी को मारी गोली, गर्भवती महिला की हालत नाजुक 2उन्होंने बताया है की फोटो डिलीट भी कर दिया। और उसके बाद हम और पति-पत्नी घर में सोए हुए थे। तभी जितेंद्र यादव आया और जान मारने की नीयत से मुझे गोली मार और उसके बाद मेरे पत्नी को गोली लग गई। वहीं दोनों को गोली लगने के बाद इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पत्नी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आवेश में आकर गोली मार दिया।

बेगूसराय: इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध करने पर पति-पत्नी को मारी गोली, गर्भवती महिला की हालत नाजुक 3उन्होंने बताया कि छोटू कुमार की पत्नी करिश्मा कुमारी 3 महीने के गर्भवती है। फिलहाल इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि इंस्टाग्राम पर फोटो डिलीट करने के आवाज में गोली मारकर पति-पत्नी को घायल करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article