अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर SBIOA पटना द्वारा Women Conclave का आयोजन

DNB Bharat Desk

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, पटना मंडल द्वारा आज दिनांक 08 मार्च 2026 को ए. एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट, पटना के सभागार में भव्य Women Conclave का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और कुल 350 से अधिक महिला अधिकारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० नमिता सिंह थीं। कार्यक्रम में माननीय अतिथि के रूप में श्री अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक, पटना सर्किल, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० अंजली चंद्रा, मैक्स हॉस्पिटल उपस्थित रहीं। SBI पटना के CDO श्री देवेश मित्तल एवं पटना अंचल के DGM श्री मनीष कुमार सिंह भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे । इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री अरिजीत बोस तथा महासचिव श्री अमरेश विक्रमादित्य भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता, कार्य-जीवन संतुलन तथा समाज और संस्थान के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि प्रो० नमिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिला केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और संस्थानों के नेतृत्व में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं को अपने सामर्थ्य को पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर SBIOA पटना द्वारा Women Conclave का आयोजन 2माननीय अतिथि श्री अनुराग जोशी ने महिला अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की प्रगति में महिला कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने महिलाओ को कार्यस्थल पर खुशी और जोश से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और अपने लिए गुणवत्तापूर्ण समय निकालने की सलाह दी।

डॉ० अंजली चंद्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन तथा तनाव प्रबंधन के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कार्य के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर SBIOA के अध्यक्ष श्री अरिजीत बोस तथा महासचिव श्री अमरेश विक्रमादित्य ने कहा कि यह Women Conclave महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच है जहाँ वे अपने अनुभव साझा कर सकती हैं और एक-दूसरे से प्रेरणा प्राप्त कर सकती हैं। महासचिव ने महिलाओं को बैंक एवं संघ दोनों में नेतृत्व भूमिकाओं में आगे आने के लिए प्रेरित किया एवं समाज तथा संगठन में उनके अतुल्य योगदान की सराहना की.

कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा तथा उपस्थित महिला अधिकारियों ने इसे अत्यंत सफल और सार्थक आयोजन बताया।

Share This Article