बिहार दिवस के अवसर पर वीरपुर में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों में बुधवार को बिहार दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई।

- Sponsored Ads-

बिहार दिवस के अवसर पर वीरपुर में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी 2

प्रभातफेरी के बाद स्कूलों में पेंटिंग, भाषण, संगीत, क्विज समेत अन्य विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई स्कूलों में रंगोली के माध्यम से बच्चों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चयनित बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article