‘बिहार कांग्रेस बचाओ’ अभियान: समस्तीपुर पहुंचे पूर्व विधायक क्षत्रपति यादव, प्रदेश नेतृत्व पर साधा तीखा निशाना

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार कांग्रेस बचाओं अभियान के तहत खगड़िया के पूर्व विधायक क्षत्रपति यादव आज समस्तीपुर पहुंचे। जहां परिसदन में उनके समर्थकों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज बिहार कांग्रेस संक्रमणकाल से गुजर रहा है।

- Sponsored Ads-

राहुल गांधी के अथक प्रयास के बाबजूद बिहार कांग्रेस अपने सबसे निचले पायदान पर है। इसके लिए जो लोग जिम्मेदार है, वो आज भी बिहार कांग्रेस के सिरमौर बने हुए हैं। सच्चे और समर्पित कांग्रेसी आज हाशिये पर हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिस तरह से गड़बड़ियां हुई वह किसी से छिपा नहीं है। हम लोग लगातार संघर्षरत है। आलाकमान तक भी अपनी बातों को पहुचाने का प्रयास किया है। लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाई नहीं हुई।

'बिहार कांग्रेस बचाओ' अभियान: समस्तीपुर पहुंचे पूर्व विधायक क्षत्रपति यादव, प्रदेश नेतृत्व पर साधा तीखा निशाना 2जिससे समर्पित कांग्रेसजन स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। हर सच्चा कांग्रेसी बिहार कांग्रेस की दुर्दशा को देखकर चिंतित है। सब आलाकमान की ओर देख रहे हैं और उनके निर्णय की प्रतीक्षा में हैं। अपने निष्कासन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का संविधान है, जो लोग एआईसीसी का निष्कासन और मनोनयन एआईसीसी ही कर सकती है।

'बिहार कांग्रेस बचाओ' अभियान: समस्तीपुर पहुंचे पूर्व विधायक क्षत्रपति यादव, प्रदेश नेतृत्व पर साधा तीखा निशाना 3जो संगठन महासचिव के हस्ताक्षर से होगा। इनकी ओर से किया गया निष्कासन ग़लत है, जिसका कोई आधार नहीं है। हमलोग इसे स्वीकार नहीं करते। ये लोग पार्टी संविधान का पालन नहीं कर रहे और स्वंय को पार्टी के संविधान से उपर समझते हैं ।

Share This Article