किसान भवन में लगाया गया पोषण से संबंधित स्टॉल,दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय वीरपुर के द्वारा सोमवार को किसान भवन वीरपुर में पोषण माह के तहत सेविकाओं के द्वारा तैयार किए गए खाद्य-पदार्थों से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्टाल को लगाया गया। इसमें सेविकाओं के द्वारा अपने बचपन के समय बौद्धिक क्षमता संबर्धन के लिए खेल खेल में तैयार किए जा रहे मनोरंजन से संबंधित वस्तुओं, सामग्रियों से संबंधित प्रदर्शनी के अलावे अन्य दर्जनों भ्रायटी के भी स्टाॅल लगाए गए थे।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख मीना देवी, वीडियो अरुण कुमार निराला, सीडीपीओ पुनम कुमारी ने सेविकाओं के द्वारा लगाए गए पोषण से संबंधित विभिन्न स्टाॅलों में एक एक भ्रायटीयों के बारे में सेविकाओं से जानकारी लेते हुए उस से होने वाले फायदे को विस्तार से चर्चा करते हुए अपने अपने क्षेत्रों में 0 से 6 माह,6से 11 माह और 11 माह से 3 साल के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं को कुपोषण दूर भगाने के लिए गृह भ्रमण, टिकाकरण,गोद भराई, अन्नप्रासन दिवस आदि के अवसर पर विस्तार से चर्चा करते रहने की आवश्यकता को कहते हुए निर्देशित भी उक्त पदाधिकारियों ने किया।

मौके पर एल एस शारदा कुमारी,रंजू, नुतन के अलावे प्रखंड क्षेत्र की सभी सेविकाएं मौजूद थीं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article