नालंदा में श्रद्धालुओं से भरी टेंपो में अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी टेंपो में अनियंत्रित मारुति कार ने ठोकर मार दी। जिससे टेंपो पर सवार एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु जख्मी हो गए। घटना के संबंध में श्रद्धालुओं ने बताया कि यह सभी श्रद्धालु चंडी प्रखंड के कांधु पीपर गांव से पूजा करने के लिए बिहारशरीफ के राजा कुआं स्थित संत बाबा मंदिर गए थे। संत बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद सभी अपने गांव कांधू पीपर लौट रहे थे।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान मेयार गांव के पास अनियंत्रित मारुति कार ने टेंपो में ठोकर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया और टेंपो पर सवार एक दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी नूरसराय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के मदद से सभी जख्मी को आनन फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस सड़क हादसे में दो लोगों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article