वीरपुर में ट्रेंड यूनियन के आह्वान पर आंगनवाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में अपनी मांग और समस्याओं से निजात पाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियन के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीरपुर सीडीपीओ कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जहां अपनी मांगों पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं वीरपुर पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी 14 सुत्रीय मांग पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

- Sponsored Ads-

उक्त कर्मीयों का कहना था कि सरकार के चार दमनकारी काले कानून के खिलाफ, अपने धरना प्रदर्शन के मार्फत अधिछकारों को प्राप्त करने के लिए, साथ में चार घंटे के बदले सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक एफ आर के बहाने काम कराने,काम के बदले मेहनताना नहीं देने, तरह तरह के उपर से काम थोपने,घटीया मोबाइल 4 जीबी कमीशन खोरी के चक्कर में देने। पदाधिकारियों के द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हम लोगों को तरह तरह से धमकाने के खिलाफ हम लोगों का संगठन ने आह्वान किया कि 12 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल में शामिल होकर अपने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

वीरपुर में ट्रेंड यूनियन के आह्वान पर आंगनवाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन 2जिसके आलोक में आज हम लोग अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध नाराजगी का इजहार कर रही हूं।मौके पर आंगनबाड़ी सेविका संघ के जिला संजूक्त सचिव सह प्रखंड सचिव अलका झा, प्रखंड अध्यक्ष नीतू ज्यशवाल,रुणा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शाहिना प्रविण,गुरीया कुमारी,सोनी कुमारी, आशा प्रखंड अध्यक्ष शीला कुमारी,रीना कुमारी आभा कुमारी मीना कुमारी किरण कुमारी संजु कुमारी सहित आशा और सभी आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी।

Share This Article