नालंदा: प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों का उत्पात, दीवारों पर लिखी धमकियां,शौचालय तोड़े, सरकारी स्कूल में दहशत

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड अंतर्गत मई फरीदा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर में सोमवार को असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। विद्यालय का ताला और शौचालय तोड़ दिए गए, वहीं दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।

शिक्षकों का आरोप है कि लंबे समय से स्कूल परिसर में बदमाशी, शराब सेवन और जुआ खेला जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ ग्रामीण स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण करना चाहते हैं, क्योंकि चारों ओर बाउंड्री वॉल होने से उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है।

नालंदा: प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों का उत्पात, दीवारों पर लिखी धमकियां,शौचालय तोड़े, सरकारी स्कूल में दहशत 2घटना के बाद शिक्षकों ने सुरक्षा की मांग उठाई है। वहीं रहुई थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article