बेगूसराय में फुल तोड़ने के दौरान दरिंदों ने किशोर को पीट पीट कर किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में हृदय को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है जिसमें मामूली बात को लेकर दरिंदों ने एक नाबालिक किशोर की इतनी पिटाई की कि इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई । घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है। मृतक की पहचान बरियाही निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र मानव कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

आरोप लगाया जा रहा है कि दुर्गा पूजा को लेकर मानव कुमार गांव के ही सुरेश यादव के बगीचे में फूल तोड़ने के लिए गया था और इसी से नाराज होकर सुरेश यादव ने अपने परिवार के दो अन्य लोगों के साथ उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उन लोगों के द्वारा छोड़ दिया गया। जब मानव कुमार घर पहुंचा तो अभिभावकों के भय से मानव कुमार ने घर में कुछ भी नहीं बताया सिर्फ पेट में दर्द होने की बात कही।

बेगूसराय में फुल तोड़ने के दौरान दरिंदों ने किशोर को पीट पीट कर किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 2तब परिजनों के द्वारा उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा था। लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां आज इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों के द्वारा बरौनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article