समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि विवादों की सुनवाई, 06 में से 03 मामलों का मौके पर निष्पादन

DNB Bharat Desk

अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के कुशल नेतृत्व में अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न अंचलों से प्राप्त कुल 06 आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श एवं सुनवाई की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान सभी आवेदनों की क्रमवार सुनवाई करते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई गई। इनमें से 03 आवेदनों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया, जिससे संबंधित आवेदकों को त्वरित राहत प्राप्त हुई। शेष 03 आवेदनों को आवश्यक जांच एवं तथ्यों के गहन परीक्षण के लिए अगले आदेश पर रखा गया है।

समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि विवादों की सुनवाई, 06 में से 03 मामलों का मौके पर निष्पादन 2अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। 

समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि विवादों की सुनवाई, 06 में से 03 मामलों का मौके पर निष्पादन 3उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बैठक अनुमंडल प्रशासन की सक्रियता, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article